समानता या न्यायसंगतता? / Equality or equity?
समानता या न्यायसंगतता? / Equality or equity?
अर्थ और प्रयोग के लिहाज से दोनों शब्द एक-दूसरे से बहुत भिन्न हैं;
समानता के अंतर्गत
संसाधनों और अधिकारों का बंटवारा समान रूप से, जबकि न्यायसंगतता के अंतर्गत
यह बंटवारा जरूरत और उपयोगिता के हिसाब से किया जाता है.
Both the words differ sharply in meaning as well as practice; under equality, the resources and rights are shared equally, while, under equity, the sharing is on the basis of needs and requirements.
समानता होनी चाहिए या न्यायसंगतता? यह शायद आज दुनिया में सबसे ज्यादा विवादास्पद विषयों में से एक है. बहुत सारे लोग हैं जो गलती से ही सही, अूममन यह मानते हैं कि अंग्रेजी भाषा के शब्द "equality" (समानता) और "equity" (न्यायसंगतता) का एक ही मतलब है और वे एक-दूसरे के स्थान पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं. कई लोग तो यहां तक भी कह देते हैं कि वे एक अन्य शब्द "egality" (बराबरी) के पर्यायवाची हैं. समानता और बराबरी तो पर्यायवाची हैं ही, पर न्यायसंगतता का अर्थ उन दोनों से एकदम अलग है.
Should there be equality or equity? It is perhaps one of the most controversial topics in the world today. There are so many people who generally misunderstand that the words “equality” and “equity” mean the same thing and that they can be used in place of one another. Some people go to the extent of declaring both these words as synonyms to another word “egality.” Equality and egality, though, are synonyms but equity has totally a different meaning.
बहरहाल, दोनों शब्द एक जैसे लगने
के बावजूद, अर्थ और प्रयोग दोनों के लिहाज से एक-दूसरे से बहुत भिन्न हैं.
सामाजिक तौर पर, वे मुख्यतः इस लिहाज से अलग हैं कि सामाजिक संसाधनों और अधिकारों
में लोग कैसे हिस्सेदारी करते हैं या उनका बंटवारा कैसे किया जाता है.
However, despite appearing to be similar, both the words differ sharply in meaning as well as practice. In the social sense, they differ mainly in the way how the people share or divide social resources and rights among themselves.
दोनों के बीच फर्क निर्विवाद है. समानता यह बताती है
कि संसाधनों, अवसरों और अधिकारों में हिस्सेदारी या उनका बंटवारा समान रूप
से किया जाए जिससे कि सभी व्यक्तियों को बराबर हिस्सा मिले,
जबकि न्यायसंगतता
यह बताती है कि संसाधनों, अवसरों और अधिकारों में हिस्सेदारी या उनका बंटवारा जरूरत
और उपयोगिता के हिसाब से होना चाहिए जिससे कि जरूरतमंदों को सबसे ज्यादा हिस्सा मिले.
इस तरह से न्यायसंगतता औचित्य, न्याय और निष्पक्षता के गुण व्यक्त करती है.
The difference between both the words is very conclusive. In case of equality, the resources, rights and opportunities are shared or distributed equally or evenly in such a way that all persons get equal share, while, in case of equity, the resources, rights and opportunities are shared or distributed on the basis of needs and requirements so that the deserving persons get the large share. Thus equity refers to the qualities of justness, fairness and impartiality.
लेकिन समानता और न्यायसंगतता दोनों सापेक्ष प्रक्रियाएं हैं और उनमें से हरेक अपनी खास अवस्था में तर्कसंगत है.
But equality and equity are both relative processes with each being reasonable in its own particular situation.
समानता तब उचित है जब उसे पहले से ही समान हैसियत रखने
वाले लोगों में लागू किया जाता है, यानी यह तब कारगर है जब हर
व्यक्ति का शुरुआती स्तर एक जैसा हो. दूसरे शब्दों में,
समानता का मतलब
है, हरेक का समान स्तर पर ध्यान रखना.
Equality is just when it is implemented among the people with similar standing, that is, it works only if the starting point of every individual is same. In other words, equality means treating everyone in the same way.
उधर, न्यायसंगतता सभी लोगों का
समान स्तर पर ध्यान रखकर नहीं बल्कि उसे न्यायसंगत तरीके से यानी हालात के मुताबिक
लागू करके हासिल की जा सकती है. यह उस समय उपयुक्त है जब उसे समाज के सभी सदस्यों के
सशक्तिकरण की खातिर लागू किया जाता है. दूसरे शब्दों में,
न्यायसंगतता
का मतलब है, हरेक का उसकी जरूरत के हिसाब से ध्यान रखना.
On the other hand, equity cannot be achieved through treating all the people equally but in an equitable manner, i.e. as per their circumstances. It is suitable when it is put into practice for the empowerment of all members of the society. In other words, equity means treating everyone according to one’s needs.
कुछ लोगों का कहना है कि समाज के जिन सदस्यों का सशक्तिकरण
हो जाता है उन्हें न्यायसंगतता के नाम पर संसाधनों या अधिकारों का वितरण पहले की तरह
जारी रहे अथवा कोई सशक्त सदस्य पहले की तुलना में कमजोर हो जाता है तो उसके साथ समानता
के आधार पर ही व्यवहार चलता रहे तो यह अन्याय होगा. वे यह भी मानते हैं कि आज की व्यवस्था
में यह बात सामान्य हो गई है.
Some people allege that if the newly empowered members of the society continue to share the resources and rights as before or an already empowered member gets weak as compared to his or her earlier position but continues to be treated on equal basis, then that will be an injustice. They also believe that it has become a norm in the present system.
उन लोगों का ठीक ही कहना है कि यह न्यायसंगतता नहीं,
अन्याय होगा.
वजह यह है कि समाज के किसी कमजोर सदस्य का जैसे-जैसे सशक्तिकरण होता जाएगा,
वैसे-वैसे स्थितियां
बदलती जाएंगी. जैसे ही वह सदस्य कुछ सशक्त होगा, उसे कम सहारे की जरूरत होगी
और फिर अगर वह पूरी तरह सशक्त हो जाता है तो तब उसे सहारे की कोई जरूरत नहीं रहेगी.
तब वह दूसरे सशक्त लोगों के साथ समानता की स्थिति में आ जाएगा.
They rightly call it as injustice, not equity. The reason being that as the weak one in society continue to be empowered, the conditions will change. As such, if a member gets a little empowered, he or she will need lesser support, and if he or she gets fully empowered, no support will be required. Then he or she will be in a position of equality with other empowered ones.
इस सिलसिले में हम कई उदाहरण ले सकते हैं. किसी परिवार में किसी एक समय में खाने, पहनने, स्वास्थ्य, पढ़ाई वगैरह के मामले में हर सदस्य की जरूरत अलग-अलग होती है. अगर परिवार का बुजुर्ग उसमें छोटे-बड़े हरेक की जरूरत की अनदेखी कर समानता के आधार पर व्यवहार करेगा तो वह उचित नहीं होगा. उसे अपने फैसले न्यायसंगतता के आधार पर लेने होंगे. लेकिन किसी दूसरी स्थिति में जब परिवार में कल के बच्चे वयस्क हो जाते हैं और अगली नई पीढ़ी पैदा हो जाती है तो स्थितियां फिर बदल जाती हैं, जिसमें दोनों पीढ़ियों के प्रति समानता नहीं, न्यायसंगतता के आधार पर ही व्यवहार तय होगा.
We may take a number of examples in this regard. Every member in a family has, at any one time, different needs from the others with respect to food, clothing, health, education etc. If the family elder ignores the needs of every old or young member and treats them equally, it will not be reasonable. He will have to take his decisions on equitable basis. But in another situation when the children of yesterday become adults in the family and the next new generation is born, the situation changes again. Then the treatment towards various generations will be determined not on the basis of equality, but simply equity.
इसी तरह, किसी खेत में या बगीचे में,
कोई किसान या
बागबान छोटे-बड़े, कमजोर-हृष्टपुष्ट अथवा बीमार-स्वस्थ पेड़-पौधों की समान
रूप से देखरेख नहीं करता है. वह छोटे, कमजोर और बीमार पेड़-पौधों
का कुछ अतिरिक्त ध्यान रखता है. लेकिन जैसे ही वे पेड़-पौधे बाकी पेड़-पौधों जैसे बड़े,
हृष्टपुष्ट
या स्वस्थ हो जाते हैं तो वह किसान उनका ध्यान लगभग एक जैसा रखने लगता है.
Similarly, a farmer or a gardener in a farm or in a garden, does not take care of small and big, weak and strong or sick and healthy plants on an equal footing. He pays some extra attention to the small, weak and sick plants. But as soon as they grow big, strong or healthy, the farmer starts taking equal care of them.
बहरहाल, सामाजिक समानता लाने के लिए जरूरी है कि मानव समाज में हरेक व्यक्ति को संसाधनों, अवसरों और अधिकारों में न्यायसंगत हिस्सेदारी मिले अथवा उनका बंटवारा न्यायसंगत तरीके से हो.
However, to bring about social equality, it is essential that each person in the human society has an equitable share in the resources, opportunities and rights, or they be distributed in an equitable manner.
जून 2018 / June 2018


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home